फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हषोऌ्ल्लास के साथ मनाया गया रंगों का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार
विज्ञापन

- दिन भर शहर की सड़कों पर रहा होली का हुड़दंग
मेरठ। रंगों का त्योहार होली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे शहर में दिनभर सड़कों पर होली का हुड़दंग रहा। जहां युवाओं की टोलियां जगह-जगह रंग खेलती नजर आईं वहीं कॉलोनियों में डीजे लगाकर लोग डांस करते रहे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस बार दुल्हैंडी पर युवा और वृद्धों में काफी बदलाव नजर आए। जहां अधिकतर लोग गुलाल से होली खेलते नजर आए। वहीं सड़कों पर वाहनों का स्टंट भी काफी कम रहा। इतना नहीं कई परिवारों ने तो फूलों से ही होली खेली। कुछ संस्थाओं ने चंदन का प्रयोग किया। शहर के शास्त्रीनगर, जागृति विहार, साकेत, प्रभात नगर, फूलबाग कॉलोनी, नेहरूनगर, पटेल नगर, सुपरटेक पामग्रीन, सरस्वती लोक, देवलोक, माधवपुरम, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, गंगानगर आदि सहित सभी इलाकों में होली की धूम रही।
विज्ञापन


मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह
मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह शुक्रवार को कवि सम्मेलन के रूप में मनाया गया। मंदिर महादेव सराफा बाजार में हुए इस कार्यक्रम में कवि सुमनेश सुमन, ईश्वर चंद गंभीर, इंद्र प्रसाद अकेला, वाजिद मेरठी, सत्यपाल सत्यम व कवि अनिल रस्तोगी ने कविताएं सुनाईं। सराफा कारोबारियों ने फूलों से होली खेली। सभा का संचालन महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता प्रदीप अग्रवाल की रही। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह, डॉ. संजीव अग्रवाल, संदीप रेवड़ी, संदीप अग्रवाल, अमन गुप्ता, मनीष शर्मा, बुलियन एसोसिएशन के संरक्षक जयप्रकाश सराफ, रमेश राठीी, दीपक कंसल, मनोज गर्ग, अशोक रस्तेगी, दीपक रस्तोगी, कोमल वर्मा, लेाकेश अग्रवाल व अनिल शारदा मौजूद रहे।

होली में उड़ा गुलाल, मचा हुडदंग
मोदीपुरम । पल्लवपुरम क्षेत्र में होली का हुडदंग लोगों के सिर चढ़कर बोला। पल्लवपुरम फेज दो क्यू पाकेट पॉकेट में पकंज सिंह ने होली मिलन का कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इसके आलावा डॉ शीलेंद्र सिंह ने भी होली का आयोजन किया। कार्यक्रम म डॉ केडी शर्मा, डॉ. नितिन राणा, डॉ. कनिका चौधरी, डॉ. राजेंद्र राणा समेत कई चिकित्सक व अन्य लोग रहे। इसके अलावा पल्लवपुरम फेज दो एस पाकेट में अश्वनी, अरुण गुर्जर, शालू, पिंकी, नीलम, सीमा, पूजा आदि ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को बधाई दी। वहीं उदय पार्क कॉलोनी, उदय सिटी, शीलकुंज कॉलोनी, रॉयल पार्क कॉलोनी में भी लोगों ने होली पर जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन


हाईड्रिल ऑफिसर्स महिला क्लब ने मनाई होली
मेरठ। पीवीवीएनएल की हाईड्रिल ऑफिसर्स महिला क्लब ने विक्टोरिया पार्क स्थित शक्ति क्लब में धूमधाम से होली मनाई। क्लब की अध्यक्ष एवं कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन की पत्नी डॉ. नेहा निरंजन ने होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया। महिला क्लब की सदस्याओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। एमडी आशुतोष निरंजन और नेहा निरंजन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक कार्मिक यतीश वत्स, निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल, निदेशक वाणिज्य अरविंद राजवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें