फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड उपाध्यक्ष के वार्ड में अवैध निर्माण की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज भवन निर्माण की सीईओ से की गई शिकायत
विज्ञापन

फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कैंट में हो रहे अवैध निर्माण पर शिकायतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा के वार्ड नंबर-3 में आर्य समाज कमेटी द्वारा किए जा रहे निर्माण की सीईओ से शिकायत की गई है।
लालकुर्ती स्थित 265-266 मैदा मोहल्ले में आर्य समाज भवन तैयार किया गया है। शिकायतकर्ता वरुण अग्रवाल का कहना है कि नक्शा दो मंजिल का नक्शा पास हैं, जबकि इसे इसे चार मंजिल बनाया गया है। सोमवार को कैंट बोर्ड पहुंचकर शिकायतकर्ता ने लिखित में इस निर्माण को अवैध बताते हुए ध्वस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ अमर उजाला में छपे समाचार ‘हथौड़ा गैंग सक्रिय फिर भी कैंट में हो रहे अवैध निर्माण’ पर बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा सीईओ से लिखित में शिकायत करती हैं लेकिन वहीं, दूसरी तरफ उनके वार्ड में ही अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में उपाध्यक्ष बीना वाधवा का कहना है कि यह आपसी मामला है। इसे सुलझा लिया जाएगा। इस मामले में निर्माण स्वामी डॉ. प्रमोद शर्मा का कहना है कि बेवजह हमें परेशान किया जा रहा है। यह भागीरथी कन्या इंटर कॉलेज है। इसमें गरीब बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। मैंने दो फ्लोर का नक्शा पास कराया था। वहीं, एक फ्लोर और एक ममटी बनाई गई है। इसे भी कंपाउंडिंग कराकर फीस जमा कर नक्शा पास करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से चल रहा निर्माण कार्य
इस निर्माण कार्य को चलते हुए एक साल हो गया है। इसका नक्शा तत्कालीन सीईओ राजीव श्रीवास्तव के समय पास किया गया था। उसी समय से ही शिकायतकर्ता की तरफ से 60-70 बार शिकायत की जा चुकी है। इस मामले में सीईओ से लेकर बोर्ड अध्यक्ष ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया था, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें