- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 20-21 फरवरी को हो सकती है तेज बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 20 और 21 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
सोमवार को फिर से मौसम बदला और रात में कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश से मौसम सर्द हो गया। मंगलवार सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार रात 02.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। दोपहर व शाम को हवा की रफ्तार 2 से 4 किमी प्रति घंटा रही। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में .2 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि रात के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है।