फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहकि पैंठ से लातपा हुये दो बच्चे-मचा हडंकम-4 घंटे बाद मिले,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया
सरधना। सरधना में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में परिजनों संग आए दो अलग-अलग बच्चे बिछड़ गए। बच्चों के लापता होने पर हड़कंप मच गया। उधर रोते बिलखते बच्चों को देख लोगों ने उन्हें थाने भिजवाया, करीब चार घंटे बाद परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो उन्हें बच्चे सकुशल मिले। वहीं एडवोकेट निकुंज गर्ग व उनकी पत्नी के साथ सपा मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मंजूर मलिक ने बिछड़े बच्चों को अपनों से मिलवाने में मदद की।
विज्ञापन

कालंद चुंगी निवासी याकूब पुत्र मेहराजूद्दीन के परिवार में तिगाई खतौली रिश्तेदारी से मेहरूनिशा अपने दो वर्षीय बच्चे आयान के साथ आई हुई हैं। सामान की खरीदारी के दौरान बच्चा उनसे बिछड़ गया। गांधीनगर निवासी निकुंज गर्ग एडवोकेट की पत्नी प्रीति गर्ग एडवोकेट भी पैंठ में सामान की खरीदारी को गई तो उसे बच्चा रोता बिलखता मिला। उसने बच्चे को साथ लेकर उनके परिजनों की काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद उसने अपने पति निकुंज गर्ग को फोन किया और पति को बुलवाकर बच्चे को लेकर थाने पहुंची। उधर खोये बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक से बात की तो भी थाने जा पहुंचे। जिसमें परिजन अशोक स्तंभ पुलिस चौकी पहुंचे तो मंजूर मलिक ने उन्हें एक बच्चा थाने में होने की जानकारी दी, परिजन थाने पहुंचे और आयान के करीब चार घंटे बाद मिलने पर राहत की सांस ली। उधर पिठलोकर गांव निवासी महिला रिजवाना का पांच वर्षीय भतीजा उवेश उर्फ उल्ली भी लापता हो गया, जिसमें उसने बताया कि उसके देवर दिलशाद पुत्र मकसूद का पुत्र उवेश उनके साथ आया था वह पैंठ से लापता हो गया, घंटों बाद बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने एडवोकेट निकुंज गर्ग व उनकी पत्नी का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें