फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल से बचकर निकल रही गाडिय़ों के आगे ग्रामीणों ने खड़े कर दिए ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
- टोल से बचने के लिए भराला रजवाहे और सिवाया भराला मार्ग से वाहन निकाल रहे लोग
विज्ञापन

- समय से पहले सड़क टूटने पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क पर खड़ी वाहन रोके
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। सिवाया टोल से बचकर रजवाहे की पटरी से वाहन निकालने से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली बीच रास्ते पर खड़ी कर दी। इस पर गाड़ी चालकों की किसानाें से काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद भी किसानों ने वाहन नहीं निकलने दिए।
विज्ञापन

सिवाया टोल से बचने के लिए कई वाहन स्वामी भराला रजवाहे की पटरी और सिवाया भराला मार्ग से वाहन निकाल रहे हैं। कुछ माह पहले ही दोनों मार्ग बने है। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण सड़क समय से पहले टूटनी शुरू हो गई हैं। इससे परेशान किसानों ने बुधवार सुबह भराला रजवाहे की पटरी पर गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी। इस कारण अन्य वाहन निकलने बंद हो गए। इसे लेकर कार सवारों की किसानों से काफी नोकझोंक हुई, लेकिन किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली नहीं हटाए। शाम तक स्थिति ऐसे ही रही। भराला गांव के प्रधान उपेंद्र चौधरी का कहना है कि इन वाहनों के कारण कई बार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई है। सिवाया गांव के प्रधान जितेंद्र चौधरी का कहना है कि सड़क को टूटने से बचाने के लिए डीएम और एसएसपी को भी पत्र देकर अन्य वाहनों को इस रास्ते से निकलने से रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें