सरधना। कुशावली मार्ग पर नवाबगढ़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 एवं 12 के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य आरके जैन ने बच्चों को अपनी पंसद के अनुसार कॅरियर चुनने और कठिन परिश्रम के साथ समय का सदुपयोग करने की बात सलाह दी। काउंसलिंग में पहुंचे पूर्व छात्र कर्नल रोहिताश रावेग एवं कपिल ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी। उन्होंने अपनी ओर से छात्रों को तैयारी के लिए पुस्तकें भी दीं। कॅरियर काउंसलर गौरव कुमार ने बच्चों को सीए, सीएस, यूपीएससी आदि परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य आरके जैन, शिक्षक श्रीश कुमार, सीता गुप्ता, शशांक, आरडी अलाई, आरसी पांडेय, नीरज आदि मौजूद रहे।