फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होंगे कॉलेज अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम वर्ष के91 हजार विद्यार्थियों को आज से आवंटित होंगे कॉलेज
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को नहीं हो पाए आवंटन, कैंपस में छात्राओं की समस्याओं का हुआ समाधान
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में शुक्रवार से बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम प्रथम वर्ष के 91 हजार छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। कुलपति ने छात्राओं को भरे गए तीन विकल्पों में से प्रथम को वरीयता देने को कहा है। बृहस्पतिवार को कॉलेजों को आवंटन नहीं हो सका। कैंपस में सुबह से शाम तक बुधवार को आईं छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

सीसीएसयू के कॉलेजों में बुधवार तक एक लाख 91 हजार 127 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे हैं। इनमें बीए फर्स्ट ईयर में 53120, बीकॉम फर्स्ट ईयर में 6170, एमए फर्स्ट ईयर में 23996, एमकॉम फर्स्ट ईयर में 7725 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को मिलाकर एक लाख 91 हजार फॉर्म भरे गए हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित हो चुके हैं। इस बार द्वितीय और तृतीय वर्ष केछात्रों को पुराने कॉलेज अलॉट नहीं किए गए हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों ने तीन कॉलेजों का विकल्प दिया है। जिनमें से छात्रों को यूनिवर्सिटी आज से कॉलेज आवंटित करेगी। इसकेबाद छात्र-छात्राएं कॉलेज मिलने के बाद फार्म का प्रिंट आउट लेेकर उनको नौ फरवरी तक कॉलेजों में जमा करेंगे। इसके बाद कॉलेजों को इन प्रिंट आउट को कैंपस में जमा कराने की अंतिम तिथि 11 फरवरी रहै। बता दें कि इस बार यूनिवर्सिटी ने मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम 21 फरवरी से घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें