फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में लटका मिला कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल में लटका मिला कर्मचारी का शव
विज्ञापन

हत्या का आरोप, परिजनों ने पांच घंटे बाद उठने दिया शव
गंगानगर। मवाना रोड स्थित एक पेपर मिल में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। कर्मचारी के आत्महत्या करने की बात कही गई जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव नहीं उठाने दिया। करीब पांच घंटे बाद सहायता राशि मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गंगानगर एम ब्लॉक निवासी प्रमोद मिल में चीफ इलेक्ट्रिशियन था। बुधवार शाम वह मिल से घर नहीं लौटा। परिजनों ने पूछा तो बताया गया कि वह मिल से निकल चुका है। बृहस्पतिवार को परिजन थाना इंचौली पर तहरीर देने पहुंचे तो किसी कर्मचारी ने प्रमोद के आत्महत्या करने की बात बताई। सूचना पर सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ इंचौली प्रमोद शर्मा मौके पर पहुंचे। प्रमोद के परिजनों ने मिल प्रबंधन पर चोरी की शंका में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं, मिल के कानूनी सलाहकार का कहना है कि प्रमोद ड्यूटी पर आया था। उसने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। उस पर किसी भी तरह की चोरी का कोई शक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें