कूड़े के ढेर में उठे धुएं से टकराए चार वाहन, चार घायल
खरखौदा। हापुड़ रोड़ पर घोसीपुर के सामने पड़े कूड़े में लगी आग से उठे धुएं से रविवार को चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें बाइक सवार दो युवक सहित चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को मेरठ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। वहीं फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया।
हापुड़ रोड़ पर गांव घोसीपुर के सामने पूरे शहर का कूड़ा डाला जाता है। कूड़े के ढेर में इस समय आग लगी हुई है। रविवार को धुुंध के कारण कूड़े से भारी मात्रा में धुंआ निकलने लगा। जिस कारण हापुड़ की ओर से आ रही स्विफ्ट कार में सामने से आ रही महेेंद्रा पिकअप टकरा गई। वहीं कुछ समय बाद ही मेरठ से हापुड़ की ओर जा रहा थ्रीव्हीलर भी रोड़ पर छतिग्रस्त हालत में खड़ी महेंद्रा पिकअप से टकरा गया। बाद में पीछे से आ रही बाइक भी उन वाहनों से टकरा गई। जिसमें स्विफ्ट कार चालक घायल हो गया। वहीं थ्रीव्हीलर चालक खरखौदा निवासी इरफान व दो बाइक सवार भी घायल हो गए। सभी को राहगीरों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस ने महेंद्रा पिकअप व कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बाद में कूड़े के ढ़ेर से उठ रहे धुंए पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी को बुलाकर आग को बुझाया।