फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा-प्रदर्शन
विज्ञापन

- एसडीएम के नहीं मिलने पर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सरधना। तहसील मुख्यालय पर सरूरपुर ब्लॉक के देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरे दिन भी राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया। आरोप लगाया कि राशन डीलर फर्जी राशन कार्ड बनाकर राशन की कालाबाजारी कर रहा हैं। एसडीएम के कार्यालय में नहीं मिलने पर नायब तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपते हुए ग्रामीण वापस लौट गए। मामले में युवा रालोद ने भी ग्रामीणों की शिकायत को सही बताते हुए उनकी शिकायत का समर्थन किया।
तहसील क्षेत्र गांव देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर के ग्रामीण राशन डीलर के खिलाफ काफी समय से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और बुधवार को फिर से तहसील मुख्यालय पहुंचकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। राशन डीलर गरीब पात्रों को राशन नहीं देता है। डीलर ने कुछ फर्जी कार्ड बना रखे हैं। उन्हीं के आधार पर बड़े स्तर पर राशन की कालाबाजारी की जा रही है। जबकि पात्र लोग राशन से वंचित रह जाते हैं। एसडीएम के कार्यालय में नहीं मिलने पर ग्रामीण हंगामा करके नायब तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर वापस लौट गए। मोहम्मद उमर, जावेद, कय्यूम, अफजाल, हरपाल, महताब आदि शामिल रहे। वहीं युवा रालोद के प्रदेश महासचिव संजय चौधरी ने बताया कि ग्रामीण उनसे भी मिले और ग्रामीणों की मांग जायज है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा रालोद ग्रामीणों की लड़ाई लडे़गा।
विज्ञापन





डीलर के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण
- राशन डीलर पर लगाया काजाबाजारी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बौंद्रा। गांव बौंद्रा के ग्रामीण राशन डीलर के खिलाफ लामबंद हो गए है। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। ग्रामीण बुंदू अली, वकार अली, उस्मान अली, बाबर अली, इबने अली, शाहवेज अली, जुबैर अली, चांद अली, रिजवान अली आदि ने बताया बौंद्रा में भ्रमकली पत्नि धनपाल सिंह के नाम है सस्ते गल्ले की दुकान है। जिसको उसके बेटे चलाते है। आरोप है कि डीलर समय पर राशन नहीं देता है। विरोध करने पर अभद्रता करता है। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस बारे में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपूर्ति अधिकारी से बात कर कार्रवाई की जाएगी।


मवाना। परीक्षितगढ़ ब्लॉक के जयसिंहपुर के ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम मवाना को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी चमनपाल, पवन कुमार, इरशाद, इदरीश, अमित, विकल तोमर, जगत सिंह, आस मोहम्मद, सुरेंद्र, उमेश आदि ने बताया कि उनके गांव का राशन डीलर उपभोक्ताओं को राशन नहीं बांट रहा है। जब ग्रामीणों ने उससे राशन वितरण का हिसाब मांगा तो वह ग्रामीणों को हिसाब देने में आनाकानी कर रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर हंगामा किया और एसडीएम मवाना को पूरे मामले की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जल्द जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें