फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। मवाना तहसील के दो भाग कर माछरा को तहसील बनाए जाने के लिए क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस पत्र को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश त्यागी के नेतृत्व में एक सप्ताह पूर्व से माछरा में धरना-प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन जारी है। इसमें माछरा ब्लॉक को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है। इसी के तहत समिति के अध्यक्ष अवधेश त्यागी ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर कराकर पत्र मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजने का निर्णय किया है। जिससे माछरा को तहसील बनाने का शीघ्र निर्णय लिया जा सके। यहां क्रमिक अनशन पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, उपेश कुमार, सुशील कुमार, संजय कुमार, हरिओम त्यागी, मीनू त्यागी, सुभाष चंद त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें