चिकित्सा शिविर में 208 मरीजों की जांच की
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किठौर के हसनपुर कलां में चिकित्सा शिविर आयोजित
किठौर।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को किठौर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कलां में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 208 लोगों स्वास्थ्य की जांच की और नि:शुल्क दवा भी दी गई। ग्रामीणों ने अमर उजाला की इस पहल को जमकर सराहा है।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे चिकित्सा शिविर का शुभारंभ व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषि प्रधान, व्यापारी व समाजसेवी अमित कंसल, विनोद कंसल ने डाक्टरों को बुके देकर किया। शिविर में न्यूटिमा के आए कॉर्डोलोजिस्ट डॉ. हरिराज तोमर, डॉ. राजकुमार बजाज, डा. एसके अधाना, ईएनटी डॉ. सुमित उपाध्याय तथा अनुभव आरोग्य धाम के समस्त डाक्टरों ने 208 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। कैंप में कई मरीजों की ईसीजी भी की गई। चिकित्सा शिविर में सबसे ज्यादा मरीज, एलर्जी, दर्द तथा श्वास संबंधी बीमारी का उपचार कराने पहुंचे। जिसमें मरीजों केे चेकअप के बाद नि:शुल्क दवा वितरित की गई।
समाचार पत्र की ओर से गांव में पहली बार चिकित्सा सुविधा दी गई है। इससे गरीब तबके मरीजों को काफी मदद मिली। साथ ही चिकित्सा शिविर में आए डॉक्टरों से भी अच्छी परामर्श मिली है।
-धर्मवीर
अमर उजाला ने यह काम बहुत अच्छा किया है। वह काफी दिन से बीमार थी। वहीं, मेरठ भी नहीं जा पा रही थी। कैंप में जांच आसानी से जांच हो गई और साथ ही नि:शुल्क दवा भी मिल गई।
-उर्मिला
जिस इलाज के लिए मेरठ जाकर कई घंटे इंतजार करना पड़ता है वह अमर उजाला के माध्यम से गांव में ही हो गया। इसलिए अमर उजाला का शुक्रिया। -रामसिंह
अमर उजाला की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। इससे ग्रामीणों को काफी राहती मिली है। लोग काफी संख्या में शिविर पहुंचे और दवा ली।- जितेन्द्र कुमार गुप्ता
गांव में कई बीमारियों के डॉक्टर नहीं हैं। कैंप में बडे़ अस्पताल के डॉक्टरो ने आकर मरीजों की जांच की और सही सलाह भी दी। जिससे गांव के लोगों को बहुत प्रसन्नता है। अमर उजाला की इस पहल का ग्रामीण आभारी हैं।-गजे सिंह
अब कब आओगे भाई
अमर उजाला की इस पहल का हर ग्रामीण सराहना कर रहा है। ग्रामीण बस यही पूछ रहे हैं कि भाई फिर कब आओगे।
पर्चे से मिलेगा कंसेशन
न्यूटिमा से आए डाक्टरों ने अमर उजाला की इस पहल से खुश होकर कहा कि जब भी किसी मरीज को बड़ी परेशानी हो तो वे अस्पताल में अमर उजाला का यह पर्चा लेकर आएं उनको फीस में छूट दी जाएगी।