फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति परिषदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाल करने एवं एनपीएस कटौती बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार अशोक कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलनरत हैं। सरकार द्वारा गठित कमेटी द्वारा कोई भी सकारात्मक निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। जिससे सरकारी कर्मचारियों में रोष है। पूर्व सरकार को पेंशन बहाली के लिए पत्र लिखकर मांग की जा चुकी है। सभी कर्मचारी आशा रखते हैं कि कर्मचारी हितों के दृष्टिगत पुरानी पेंशन बहाली का समय रहते निर्णय कराएंगे। साथ ही एनपीएस बंद कराने का आदेश पारित करें। यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने में कोई रुचि नहीं ले रही है तो कर्मचारियों पर एनपीएस कटौती का अनावश्यक दबाव न दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री कंवर सिंह, अमित कुमार, राजीव सिंह, अशोक आदि शामिल थे।

बीएड बेरोजगार संगठन की प्रदर्शन की चेतावनी
मवाना। मवाना खुर्द में बीएड बेरोजगार संगठन की बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए जो अंक प्रतिशत तय किया है वह गलत है। परीक्षा से पहले अंक प्रतिशत की कोई बात नहीं की गई थी। परीक्षाफल आने के बाद कटआफ लगा दी। यह सरकार की गलत मानसिकता दर्शाता है। यदि अंक प्रतिशत ही रखना है तो पिछली शिक्षक भरती का रखना चाहिए था। सरकार के इस निर्णय के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार दुधली ने की तथा संचालन सलीम ने किया। बैठक में हेमलता शर्मा, रेनुका तोमर, मीनू शर्मा, सुभाषचंद, गजब सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें