विचार विमर्श किया
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की बैठक में भगवान वाल्मीकि जयंती 23 अक्तूूबर को मनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज मंच की बैठक में मंच के संयोजक नंदू प्रसाद ने बताया कि 23 अक्तूबर को गुरुपूर्णिमा के दिन वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में नगर पालिका में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट और संचालन रामस्वरूप वाल्मीकि ने किया।
रावण का पुतला फूंका
शामली। मेपल्स एकेडमी में दशहरा मनाया गया। इस मौके पर रावण का पुतले का दहन किया गया। पुतले को विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने आग के हवाले किया। रावण के पुतले को जलता देख सभी बच्चों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।