फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर चल रहे लोगों के आंदोलन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इसको लेकर लोग आंदोलन कर रहे हैं। इन सबके बीच बृहस्पतिवार को सड़क के गड्ढे भरने के लिए पीड्ब्ल्यूडी के कर्मचारी दो ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट व पत्थर लेकर मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पर स्थानीय लोगों ने उन्हें भगा दिया। साथ ही कहा कि गड्ढे भरने से काम नहीं चलेगा, पूरी सड़क का निर्माण किया जाए। इसके बाद लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक साल से रोडटा रोड की हालत जर्जर है। सड़क जगह जगह से टूट चुकी है और उसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं नाला निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। बुधवार को जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर भरे पानी में नाव तक चलाई। दुष्यंत रोहटा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पीडब्ल्यूडी की ओर से आधा दर्जन कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट व पत्थर लेकर रोहटा रोड पहुंचे। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने भेजा था। दुष्यंत रोहटा ने कर्मचारियों से यहां सीसी रोड बनवाई जाए और जल निकासी का साधन किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। जल्द ही महापंचायत होगी और उसके बाद आमरण अनशन शुरूकिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की। सम्राट मलिक, जयराज एडवोकेट, हरेंद्र ढढरा, प्रदीप ढाका, सुनील कुमार, मोनू कुमार, गुड्डू मलिक, उरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, जगदीश कुमार, बृजपाल सिंह, मोहित आनंद, अरुण मलिक, वीरपाल रोहटा, संजय शर्मा, आशीष जाटव, यशवीर सिंह, डॉ. अक्षय भारद्वाज, बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

ई-रिक्शा पलटा, कई घायल
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक नफीसा, तस्लीमा, नाजो, नाजमा, रुखसाना निवासी मकबरा डिग्गी ई-रिक्शा में से रोहटा रोड पर अपनी रिश्तेदारी में जा रही थीं। वर्णिका स्टेट कॉलोनी सामने सड़क पर बने गड्ढे के कारण ई-रिक्शा पलट गया। इससे उसमें सवार सभी लोग घायल गए। लोगों ने घायलों को जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें