फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल संरक्षण की जानकारी
विज्ञापन

मेरठ। भूजल सप्ताह के अवसर पर आज नगर निगम कार्यालय में भूगर्भ जल विभाग द्वारा ‘भूजल संरक्षण-समय की मांग‘‘ थीम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भूजल संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर भूगर्भ जल विभाग, मेरठ एवं मुक्ताकाश नाट्य एकादमी द्वारा एक विशेष नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया है।
भूजल सप्ताह कार्यक्त्रस्म के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन को भूजल संरक्षण की जानकारी प्रदान की गयी तथा बताया गया कि भूजल एक बचत बैंक खाते की तरह जिस प्रकार हम अपने बचत खाते में पेैसा जमा करते है और निकालते है ठीक उसी प्रकार भूजल को जीवन के उपयोग के लिए निकालने के साथ-साथ रिचार्ज करना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया है कि भारत में भूजल दोहन में पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर है यहां तक हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का भूजल स्तर अच्छा है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हाइड्रोलॉजिस्ट राजीव यादव, अजय कुमार सिंह, डीके त्यागी, चन्द्रिका प्रसाद, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन


एसएएस एजेन्सी 777 एवं महिला प्रधान एजेन्सी 448 हुई निरस्त

मेरठ। सहायक निदेशक बचत मेरठ वेद प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय बचत योजनान्तर्गत रितेष रस्तौगी की एसएएस एजेन्सी संख्या 777 तथा मीनू रस्तौगी एजेन्सी संख्या 448 तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गयी है। उन्होंने निवेशकर्ताओं से कहा है कि वह उक्त अभिकर्ताओं को निवेश हेतु धनराशि न दें। यदि कोई भी निवेशकर्तां उक्त अभिकर्ताओं को धनराशि जमा करने हेतु देता है तो वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें