फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावंड़ यात्रा: एक अगस्त से शिफ्ट होंगे बस अड्डे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अगस्त से शिफ्ट होंगे बस अड्डे
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसपी ट्रैफिक ने ली मीटिंग, रोडवेज के अधिकारियों को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
कांवड़ यात्रा को लेकर बस अड्डे एक अगस्त की सुबह से शहर से अस्थायी तौर पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इसको लेकर एसपी ट्रैफिक ने बैठक की। रोडवेज के अधिकारियों को भी एसपी ट्रैफिक ने पत्र लिखा है।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने शुक्रवार को सीओ ट्रैफिक, टीआई, टीएसआई और एचसीपी के साथ मीटिंग की। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नौ अगस्त की शिवरात्रि है। ऐसे में आठ अगस्त क ी आधी रात से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कावंड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर सबसे ज्यादा यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 31 जुलाई की आधी रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। एक अगस्त से हाईवे पर वनवे व्यवस्था कर दी जाएगी। पांच अगस्त की रात्रि से हाईवे बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद वही वाहन आ जा सकेंगे जिनके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कावंड़ पास जारी किए गये हैं या जो वाहन कांवड़ियों के हैं। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि वनवे व्यवस्था लागू करने के बाद बस अड्डे भी अस्थायी तौर पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे।

यह रहेगी बस अड्डों की व्यवस्था
- दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डे पर कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेगा। इस बस अड्डे को गढ़ रोड पर सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के लिए आने जाने वाली रोडवेज बसें सोहराबगेट से ही संचालित होंगी।
विज्ञापन

- मवाना बस बड्डे को शहर से बाहर मवाना रोड पर गंगानगर थाने के पास शिफ्ट कर दिया जाएगा। मवाना और बिजनौर के लिए आने जाने वाली प्राईवेट बसें गंगानगर थाने के पास से संचालित होंगी।
- बागपत बस अड्डा बागपत रोड पर फ्लाईओवर के पास शिफ्ट किया जाएगा। बागपत के लिए बसें फ्लाईओवर के पास से ही संचालित होंगी।
- शामली बस अड्डा भी मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास शिफ्ट किया जाएगा। बसें शहर में नहीं आ सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें