फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम का छापा, सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य विभाग ने भरे मीट के सैंपल, दुकानें बंद कराई
गंगानगर। मवाना रोड गंगानगर, कसेरूबक्सर में खाद्य विभाग की टीम ने मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। टीम ने आधा दर्जन दुकानों से मीट के सैंपल लिए। वहीं बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार, सुभाष चंद मौर्य, अमित कुमार सिंह व दलवीर सिंह ने गंगानगर में मीट की दुकानों पर छापेमारी की। टीम मवाना रोड कसेरूखेड़ा नाले पर लगने वाली रोशन मीट शॉप पर पहुंची। टीम ने बिना लाइसेंस के चल रही दुकान से मीट के सैंपल लेकर बंद करा दिया। साथ ही लाइसेंस व पक्की दुकान बनाकर मीट का काम करने की बात कही। टीम ने रक्षापुरम गेट के बराबर में स्थित स्टार मीट शॉप पर मीट के सैंपल भरे और दुकान को बंद करा दिया। इस प्रकार अधिकारियों ने कसेरूबक्सर टेंपू स्टेंड के आसपास लगने वाली मीट की दुकानों से सैंपल भरे। चीफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार ने बताया कि बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों को तुरंत बंद करा दिया है। वहीं सैंपल भी लिए गए है। सैंपल फेल होने और बिना लाइसेंस के दुकान खोलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें