फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-नीलामी के तहत संपति बेचेगा एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण संपत्ति को ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत बेचने की तैयारी कर रहा है, ताकि लिपिकों की मनमानी व भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। इसी को लेकर मंगलवार को एक्सिस बैंक व सीवन इंडिया के इंजीनियरों व शाखा प्रबंधक ने प्राधिकरण सभागार में एक प्रजेंटेशन दी।
विज्ञापन

इस प्रजेंटेशन में प्राधिकरण अधिकारियों को संपत्ति की ई-नीलामी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया। पोर्टल के संबंध में जानकारी के साथ बताया गया कि इस व्यवस्था के तहत प्राधिकरण की संपत्ति से संबंधित डेटा भी सुरक्षित रहेगा। वहीं, पूरे भारत में बैठकर कोई भी आवंटी 24 घंटे ई-संपत्ति नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है। आवंटी को इस प्रक्रिया में रिफंड व्यवस्था में सुधार मिलेगा।
एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक मौ. हाशिम उस्मानी, सौरभ व मनीष के साथ गुरुग्राम की आईटी कंपनी सीवन इंडिया के आशीष गोयल ने प्राधिकरण अधिकारियों को प्रजेटेंशन में बताया कि जो आवंटी जितनी बार बोली लगाएगा, उसका पटल पर स्पष्ट उल्लेख होगा।
विज्ञापन

एमडीए सचिव राज कुमार ने बताया कि यह कंपनी कानपुर में भी सेवाएं दे रही है। इससे पूर्व भी इलाहाबाद बैंक के माध्यम से एक कंपनी ने प्रजेटेंशन दिया था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते प्राधिकरण ने उस कंपनी के साथ सहमति नहीं जताई थी। जबकि सीवन इंडिया के इंजीनियरों ने भी पूर्व में दिए गए प्रजेटेंशन में कुछ कमियां आने के बाद सुधार करते हुए सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव कर दिक्कतों को दूर किया है।
रिहायशी संपत्ति फिलहाल नहीं
एमडीए सचिव ने बताया कि फिलहाल रिहायशी संपत्ति को ई-नीलामी प्रक्रिया से दूर रखा गया है। व्यवस्था चलन में आने के बाद ही इसे ई-प्रणाली से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में प्राधिकरण की व्यावसायिक तथा वल्फ सैल में आने वाली बड़ी संपत्तियों को ही जोड़ने का विचार है। इसके लिए प्राधिकरण आवंटियों में जागरूकता लाने के लिए प्रचार प्रसार भी करेगा। जुलाई माह से यह प्रणाली शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर हैक से बचाव के लिए सिक्योरिटी रहेगी।
प्रजेंटेशन में मुख्य अभियंता दुर्गेश श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक सुदर्शन, अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता डीसी तोमर, राजीव सिंह, एके सिंह, एफओ संजय शर्मा, कंप्यूटर सेल प्रभारी शरद कुमार, वरिष्ठ लिपिक हरि सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें