फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड पर नौचंदी थाना क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में मंगलवार देर शाम कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग से आधा दर्जन खोखे और एक कार भी जल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ढबाई नगर निवासी मो. बाबू पुत्र शकूर का हापुड़ रोड पर स्क्रैप का गोदाम है। गोदाम में पुराना सामान भरा था। शाम करीब 7:30 बजे बाबू गोदाम का ताला लगाकर घर चला गया था। इस बीच गोदाम में आग लग गई, जो फैलती चली गई। आग ने पास ही आधा दर्जन खोखों और एक कार को भी चपेट में ले लिया। आग पास के एक गोदाम तक भी जा पहुंची। ये खोखे निजाम, रियाजु, चांद और अन्य लोगों के बताए गए। जिनका काफी नुकसान हुआ। वहीं, गोदाम मालिक ने पुलिस को बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आग शार्ट सर्किट से नहीं लगी बल्कि साजिशन लगाई गई है। इंस्पेक्टर नौचंदी ब्रिजेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
गोदाम मालिक ने साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें