फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 4477 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा सोमवार को शहर में 19 सेंटरों पर हुई। नकल रोकने के लिए परीक्षा के लिए सभी सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों पालियों में 27360 में से 4477 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। आज भी 27360 अभ्यर्थी ही परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी/एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि इस ऑफलाइन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और मध्याह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सुबह आठ बजे एंट्री दी गई और सुबह 9:30 बजे गेट बंद कर दिया गया। दूसरी पाली में भी परीक्षा के लिए प्रवेश का समय निर्धारित समय से दो घंटे पहले का था। दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी गई।
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, सभी एडिशनल एसपी और सीओ ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम भी नकल और सोशल मीडिया पर नजर रखे रही।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने बताया कि पहली शिफ्ट में 13680 अभ्यर्थियों में से 11409 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2271 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी शिफ्ट में 13680 अभ्यर्थियों में से 11474 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2206 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों शिफ्टों में 22883 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
केंद्रों पर रही कड़ी चेकिंग
नकल रोकने के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। नोडल अफसर के अनुसार परीक्षा केंद्र में बॉलपेन, एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड और एक फोटो के अलावा कोई सामग्री नहीं ले जानी दी गई। कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट प्रतिबंधित रहा। अभ्यर्थी के जूते भी बाहर निकलवाकर चेकिंग की गई।
पेपर आउट होने की अफवाह
सिपाही लिखित परीक्षा का पेपर आउट होने की अफवाह दोनों पालियों में फैलती रही। लेकिन पुलिस अफसरों ने कहा कि यह पेपर किसी अन्य दूसरी परीक्षा का था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी अफसर अलर्ट रहे। नोडल अधिकारी का कहना है कि पेपर आउट जैसा कोई मामला नहीं आया है। मेरठ में नकल करते समय भी कोई अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन



खास बातें:
19 सेंटरों पर एक पाली में 13680 अभ्यर्थियों को देनी थी लिखित परीक्षा
नकल रोकने के लिए रहे कड़े इंतजाम, आज भी होगी परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें