शुल्क चिकित्सा शिविर में 175 मरीजों को मिला उपचार
- दवाइयां भी दी गईं, खराब जीवन शैली निकली बीमारियों का कारण
मेरठ। महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के तत्वावधान में ग्राम घसोली में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें आसपास देहात और शहर के करीब 175 मरीजों का चेकअप किया गया और उन्हें दवाइयां वितरित की गई।
मेडिकल चेकअप में शुगर, ब्लड प्रेशर और मोटापे की जांच भी की गई। इस दौरान महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वाइस चेयरमैन डॉ. दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय की जो जीवन शैली है, उसमें शुगर, ब्लड प्रेशर और मोटापा एक सामान्य सी बीमारियां हो गई हैं। आयुर्वेद में इन सभी बीमारियों का इलाज संभव है। जनता में जागरूकता फैलाने के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। डॉ. चंद्रचूड मिश्रा, डॉ. मोनिका, डॉ. रामकुमार कौशिक ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। जनससंपर्क अधिकारी सुशील शर्मा, सचिन देव, महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एडमिन ऑफिसर विक्रांत यादव का सहयोग रहा।