फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोग निवारण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
योग से दूर करे रोग
विज्ञापन

मेरठ। योग विज्ञान संस्थान द्वारा कालंदी कॉलोनी पार्क में मंगलवार को सात दिवसीय योग द्वारा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कृष्ण लाल सहानी, समाजसेवक व कॉलोनी के लोगों ने किया। सरस्वती वंदना बीना गुप्ता, अनशिका ने प्रस्तुत की। संचालन करते हुए डॉ. बीके गुप्ता ने ओम, गायत्री मंत्र का जाप कराया। रमेश चंद शर्मा ने योग क्रिया कराई। संस्थान के जिला मंत्री महेंद्र पाल गुप्ता ने पर्वतासन, उतानपाद, ताड़ासन, डोलनासन, कोणासन, वज्रासन, शशांकासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभसान, पवन मुक्तासन काया अभ्यास कराते हुए कमर, गर्दन, घुटनों में दर्द को दूर करने की बात कही। अनिल गोयल ने हंसी कराई। ईश्वर दयाल अग्रवाल ने प्राणायाम कराए तथा उनके लाभ बताए। अध्यक्ष जिला प्रधान प्रदीप गुप्ता ने प्रतिभागियों को 21 जून को विश्व योग दिवस के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रतिदिन योग का समय दो घंटे सुबह 4:45 से 7:45 तक है। प्रदीप गुप्ता, एमपी गुप्ता, बीके गुप्ता, महेंद्र ,अनिल, पवन और बीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें