फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार लोगों ने खाया खाना, सफाई का रहा विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस हजार स्वयंसेवकों ने किया भोजन
विज्ञापन

गंगानगर।
मवाना रोड मसूरी स्थित एक स्कूल में बनाए गए भोजन केन्द्र पर करीब 30 हजार स्वयंसेवकों ने भोजन किया। भोजन से लेकर पार्किंग, सुरक्षा, चिकित्सा की कमान स्वयंसेवकों ने खुद संभाली।
राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए भोजन की तैयारी शनिवार देररात तक चलती रही। सुबह सब्जी बनाकर तैयार कर दी गई। केन्द्र पर करीब आठ बजे से बिजनौर, धामपुर, नहटौर आदि जगहों से बसें पहुंचने लगी। इस दौरान स्वयं सेवक आधा घंटे के लिए भोजन करने रुकते और फिर आगे रवाना हो जाते। करीब साढ़े दस बजे स्वयंसेवकों से केंद्र भर गया। दोपहर साढ़े 12 बजे तक करीब 25 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने भोजन किया। वहीं केन्द्र के बाहर पार्किंग की व्यवस्था भी अच्छी रही। खाना रखने के लिए केले के पत्ते से बनी प्लेटों का प्रयोग किया गया। केंद्र प्रमुख सुरपाल ने बताया कि यह प्लेटें कलकत्ता से मंगाई गई हैं। भोजन प्रमुख विपिन सुधा वाल्मीकि के मुताबिक दोपहर एक बजे तक करीब 30 हजार भोजन पैकेट प्रयोग में आए। वहीं 30 हजार पैकेटों को बस में रख दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक
राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए धामपुर, बिजनौर, हस्तिनापुर, मवाना से स्वयंसेवक आए। इसमें बिजनौर से आए आठ वर्षीय आदित्य से लेकर धामपुर निवासी 85 वर्षीय रामकिशन ने भी भोजन किया।
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
इंचौली पुलिस सहित अन्य थानों से आई फोर्स, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा कैंप में डाक्टरों का सहयोग रहा। यहां अजीत चौधरी, रविन्द्र सैनी, संदीप प्रधान, अमित, नीरज गोयल, निपुन चौहान, अवनीत बंसल, निकुंज चौहान, सुदंर चौहान आदि का सहयोग रहा।

खास बातें
अनुशासित स्वयंसेवकों ने पार्किंग, सुरक्षा, भोजन की संभाली कमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें