फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय से रोडवेज को लगा 30 लाख का फटका

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रोदय से रोडवेज को लगा तीस लाख का फटका
विज्ञापन

मेरठ।
आरएसएस के ‘राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम से रोडवेज को 30 लाख रुपये का फटका लगा है। रूट डायवर्ट होने और साढ़े सात घंटे बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग घंटो तक सड़कों पर बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं मिली। वहीं अड्डों से बस बाहर नहीं निकली तो काफी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
राष्ट्रोदय कार्यक्रम के चलते रोडवेज बसों को सुबह छह बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रखा गया। वहीं बाहर गई बसों को रूट डायवर्ट कर बस अड्डो तक भेजा गया। बाहर जाने के लिए भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डों पर पहुंचे यात्रियों को बसों के नहीं चलने का पता लगा तो उन्हें झटका लगा। 11 बजे के बाद बसों का संचालन सामान्य हुआ तो कुछ देर के लिए अड्डे पर यात्रियों को राहत मिली। इसके बाद शाम चार बजे फिर से बसों का संचालन बंद करा दिया गया। शाम साढ़े छह बजे बसों का संचालन सामान्य हो पाया। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि मेरठ डिपो, भैसाली डिपो और सोहराबगेट डिपो को बसों का संचालन प्रभावित होने से करीब 30 लाख रुपये का फटका लगा है।
विज्ञापन


ट्रेनों में रही भारी भीड़
सड़क यातायात प्रभावित होने से रोडवेज यात्री रेलवे की तरफ डायवर्ट हो गए। समागम कार्यक्रम के चलते बसों के प्रभावित होने की सूचना पर काफी यात्री सुबह ही सिटी व कैंट स्टेशन पहुंच गए थे। जिन लोगों को बस अड्डे पर पहुंचकर बस बंद होने की सूचना मिली तो वे भी सिटी स्टेशन पहुंच गए। इसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन



कार्यक्रम के चलते रोडवेज का संचालन बुरी तरह प्रभावित होने से आय पर असर पड़ा है। बसें कम निकलने और रूट डायवर्ट के चलते करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसके बनर्जी, आरएम, मेरठ रोडवेज रीजन

खास खबरें
सुबह और शाम साढ़े सात घंटे बंद रहा बसों का संचालन, यात्री होते रहे परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें