फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन

मेरठ। सौ प्रतिशत एफडीआई लागू करने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में वित्तमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान एक सभा की गई, जिसमें केंद्रीय सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश भर में केंद्रीय सरकार के 100 प्रतिशत एफडीआई को लागू किए जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है, तभी से उनके द्वारा किसान, मजदूर और आम आदमी के विरुद्ध निर्णय लिए जा रहे हैं। पहले नोटबंदी की गई, जिससे व्यापारियों के व्यापार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए। छोटे बड़े लाखों कारखाने बंद हो गए, जिनमें लाखों कामगारों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। अब 100 प्रतिशत एफडीआई का तुगलकी फरमान जारी कर इसे देश के व्यापारियों की रही सही कमर तोड़ने का काम कर दिया है। इस दौरान डॉ. शोएब, डॉ. गुरमिंदर सिंह, गौहर, राजाराम यादव, मतीन अंसारी, चांद खान, अभिषेक सोलंकी, बदर आलम, अकरम कुरैशी, नदीम और विनोद आदि रहे।
विज्ञापन

खास बात
सौ प्रतिशत एफडीआई लागू करने के विरोध में की सभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें