फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का सायरन बजने से हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक का सायरन बजने से हड़कंप मचा
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड पर स्थित केनरा बैंक शाखा में सुबह अचानक सायरन बजने पर हड़कंप मचा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन बाद में पता चला कि सायरन अपने आप बजा है, तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

केनरा बैंक शाखा पुसार पर बुधवार को सुबह सात बजे अचानक सायरन की आवाज गूंजने लगी। सायरन की आवाज सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े और दोघट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ दोघट चितवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन जब देखा कि बैंक के गेट का ताला भी ठीक लगा है और दीवार भी ठीक है तो सायरन बजने की सूचना शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक नवीन जैन ने सूचना चौकीदार मंगल को देकर मौके पर बैंक का ताला खोलने भेजा। चौकीदार ने ताला खोला तो अंदर कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस और बैंक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में शाखा प्रबंधक नवीन जैन ने बताया कि बैंक में कुछ दिन पहले सेंसर सिस्टम लगवाया है। इसकी खासियत यह है कि कोई भी सांस लेने वाला जीव उस यंत्र के सामने से निकलेगा तो वह अलार्म बजा देगा। ऐसा लग रहा है जैसे की इस यंत्र के सामने से चूहा निकलकर गया हो और उसकी सांस इस यंत्र की पकड़ में आने से अलार्म बज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें