फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सोमवार शाम गंज मार्ग पर बाइक व थ्री व्हीलर की आमने सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों सहित तीन की मौत हो गई। हादसा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण हुआ। बाइक सवार दोनों युवक रांग साइड से जा रहे थे और हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे। थ्री व्हीलर में सवार एक युवक की भी हादसे में मौत हुई है, दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा गंज मार्ग पर लक्खीवाला के पास सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ और इसमें मरने वालों में बाइक सवार युवक दिनेश (20) पुत्र बुद्ध सिंह और रईसू (35) पुत्र अमीर निवासी गांवड़ी बुजुर्ग के रहने वाले थे। तीसरा युवक हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी बंटी (27) पुत्र चंद्रपाल था। बंटी पल्लेदारी करता है और हादसे के वक्त थ्री व्हीलर से बिजनौर आ रहा था। वह थ्री व्हीलर में सबसे आगे बैठा था। दिनेश रोडवेज बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था जबकि रईसू मजदूरी करता था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थ्री व्हीलर पलट गया। आसपास के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची शव और घायलों को उठाकर जिला अस्पताल ले लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें