फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के अधिकार पर हुआ व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के एलएलबी विभाग में शनिवार को महिलाओं के संवैधानिक एवं सांविधिक अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता हुई। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक शर्मा ने कहा नारी यूं तो सम्मान की प्रथम अधिकारी है पर मां के रूप में दिव्य है। उन्होंने शायर मुनव्वर राणा का शेर सुनाया ‘अंधेरे जा तेरा मुंह काला हो गया, मां ने आंखें खोल दी घर में उजाला हो गया’। निदा फाजली का पंक्ति बेसन की सौंधी रोटी पर खट्टी चटनी जैसी मां सुनाई। निबंधा प्रतियोगिता में अनिकेत कुमार ने पहला, गुंजन शर्मा ने दूसरा, अंकित नेहरा ने तीसरा पुरस्कार जीता। भाषण प्रतियोगिता में गुंजन शर्मा ने पहला, निवेश चौधरी ने दूसरा और अमरदीप सैनी ने तीसरा पुरस्कार जीता। प्रिंसिपल डॉ. बी कुमार ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. चित्रा सिंह, डॉ. केके गुप्ता और डॉ. अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रोफेसर का बैग गुम
मेरठ। सीसीएसयू में एक रिटायर प्रोफेसर का बैग गुम हो गया है। डीजे कॉलेज बड़ौत के संस्कृत विभाग से रिटायर डॉ. सोबरन सिंह दीक्षांत समारोह के दिन कुलपति आवास पर खाने के कार्यक्रम के दौरान बैग गुम हो गया। बैग में प्रोफेसर के अहम दस्तावेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें