फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुभाषनगर में दहेज हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ कर नामजद महिला और एक युवक को थाने से छोड़ दिया। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाषनगर गली नंबर-2 निवासी टोनी की पत्नी कविता (32) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि कविता गर्भवती थी। उसके पति, सास व ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने सास कमलेश और एक युवक को हिरासत में लिया था।
दोनों को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसएसपी ने कार्यवाहक एसओ धनवीर सिंह को फोन कर मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है। कविता की सास कमलेश और पति टोनी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को कमलेश की थाने में हालत खराब हो गई थी, जिसके चलते उसको छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएसपी ऑफिस में हंगामा, पुलिस पर नामजद आरोपी छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें