फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा को लेकर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को मानवता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विफलता के कारण ही बाबा राम रहीम के समर्थकों ने पंचकुला समेत कई शहरों में उपद्रव किया। इससे पहले जाट आरक्षण आंदोलन में भी कई लोगों की जान गयी। आरोप लगाया कि सांसद साक्षी महाराज का राम रहीम के पक्ष में खड़ा होना केंद्र सरकार को चुनौती देना है। प्रधानमंत्री को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मीडिया पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी उप्र में अपराधों की वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजकुमार सांगवान, नरेंद्र खजूरी, अनिल सहरावत, राजेंद्र सिंह चिकारा, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें