स्वाइन फ्लू के 17 नए मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
स्वाइन फ्लू के 17 नए मरीज मिले हैं। इनमें मेरठ के 13 हैं, जबकि चार दूसरे जिलों से हैं। मेरठ में अब तक 149 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से बृहस्पतिवार को जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ के अनुज गुप्ता (41) निवासी शीलकुंज कॉलोनी, करण (28) निवासी कंकरखेड़ा, डॉ. दीपक गोयल (55) निवासी साकेत, अनुष्का जैन (14) निवासी छिपी टैंक, सुकैयना (2) निवासी समर कॉलोनी लिसाड़ी रोड, पूनम मिश्रा (58) निवासी गढ़ रोड, संसारवती (66) नेहरूनगर, सुमन त्यागी (50) निवासी किठौर, रुबीना (20) निवासी मुंडाली, अंकित (26) निवासी लड्डावाला नगर, सना (10) निवासी मुंडाली, शिवराज (35) निवासी पुर्वा शेखलाल और किरण शर्मा (62) निवासी जैन नगर हैं। इनकेअलावा सुदेश (60) निवासी सहारनपुर, खतीजा (2) निवासी अमरोहा, देवांश (6) निवासी मुजफ्फरनगर और दिलनवाज (25) निवासी सहारनपुर हैं।
सीएमओ ने बताया कि मेडिकल अस्पताल की लैब से अब तक 436 सैंपल में से 190 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 44 लोग दूसरे जिलों के हैं। यहां से मेरठ के 146 लोगों को पुष्टि हुई है, जबकि मेरठ के तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई है। स्वाइन फ्लू से अब तक मेरठ के 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
खास बात
अब तक 149 मरीजों को हो चुकी है स्वाइन फ्लू की पुष्टि