फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने जारी की पहली मेरिट की कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में सत्र 2017-18 में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए पहली मेरिट की कटऑफ जारी कर दी है। बृहस्पतिवार शाम कॉलेजों को कटऑफ भेज दी गई। दाखिले के लिए विवि ने 24 से 26 जुलाई तक का वक्त दिया है। इससे पहले छुट्टी पड़ने की वजह से तीन कार्य दिवस एकसाथ रखे गए हैं। सबसे ज्यादा हाई कटऑफ बीकॉम कोर्स की गई है। डीएन डिग्री कॉलेज मेरठ की कटऑफ 90.2 प्रतिशत है। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में मेरठ के ही आरजी गर्ल्स कॉलेज की बीकॉम की कटऑफ 90.8 प्रतिशत है।
विज्ञापन

विवि ने अपने तय शेड्यूल पर पहली मेरिट की कटऑफ जारी की। दोनों मंडल के अधिकांश एडेड कॉलेजों में साइंस और कॉमर्स विषय की पहली कटऑफ 80 प्रतिशत के ऊपर है। बीकॉम की कटऑफ हाई रहती है। दाखिले 24 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक होंगे। लेकिन इसमें एक समस्या यह खड़ी हो सकती है कि एआईफुक्टो के आह्वान पर 24 जुलाई को शिक्षकों का दिल्ली में विशाल प्रदर्शन है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के डिग्री कॉलेजों से शिक्षक प्रदर्शन में शामिल होने जाएंगे। इससे दाखिले का कार्य प्रभावित हो सकता है। दूसरी मेरिट की कटऑफ विवि 27 जुलाई को घोषित करने की तैयारी में है। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर वाई विमला का कहना है मेरिट में जिन आवेदकों का नाम आया है, उनके मोबाइल नंबर (जो रजिस्ट्रशेन फार्म में भरा है) उस पर मैसेज पहुंचेगा। कटऑफ में नाम आने से लेकर दाखिला कैंसिल कराने तक की जानकारी मोबाइल पर आएगी। विवि कॉलेजों को दो मेरिट देगा। उसके बाद दो ओपन मेरिट का अधिकार कॉलेजों को दिया है। गौरतलब है कि मेरठ और सहारनपुर मंडल में 50 एडेड कॉलेज और 16 राजकीय कॉलेज हैं। इनमें दाखिले को लेकर फाइट होगी। निजी कॉलेजों में आवेदन काफी कम हुए हैं। हालांकि विवि ने सबकी मेरिट एकसाथ जारी की है।
विज्ञापन

प्रमुख बातें==
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एग्रीकल्चर की कटऑफ जारी
दाखिले के लिए 24 से 26 जुलाई तक का वक्त दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें