फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी प्रतियोगिता : 30 मुकाबलों में 180 तैराकों ने लगाए गोते

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड़ स्थित विद्या ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम तैराकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग में 30 मुकाबले हुए। रोमांचक मुकाबलों में तैराकों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत सूद ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्ट्स ऑफिसर विपिन छोकर, दिवाकर चैधरी, अनिल शर्मा, मनोज गौड़ आदि का विशेष योगदान रहा। विद्या परिवार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदशक विशाल जैन ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

परिणाम -
अंडर- 19 बालक वर्ग 400 मीटर फ्री स्टाइल में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के शार्दूल सिंह प्रथम, खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के उदय तुल्सयान द्वितीय, डीपीएस नोएडा के देवाशीष सक्सेना तृतीय।
अंडर- 19 बालक वर्ग 400 मीटर फ्री स्टाइल में डीपीएस नोएडा की नव्या सिंघल प्रथम, खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद की दिया त्यागी द्वितीय, इकोल ग्लोबल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल की उर्वी पनसारी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

अंडर- 17 बालक वर्ग 400 मीटर फ्री स्टाइल में कोठारी इंटनेशनल स्कूल के गर्व कुमार प्रथम, इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल के मृदुल शर्मा द्वितीय, डीएवी साहिबाबाद के आर्यन चिकारा तृतीय रहे।
अंडर- 17 बालिका वर्ग 400 मीटर फ्री स्टाइल में डीपीएस नोएडा की आर्या सिंह प्रथम, स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा की निहारा सहानी द्वितीय, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की प्रिशा पंजवानी तृतीय रहीं।
अंडर- 11 बालक वर्ग 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में लिटिल स्कॉलर्स काशीपुर के नीरज नेगी प्रथम, जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा के नैतिक द्वितीय, सेंट टेरिसा स्कूल नैनीताल के शिव ढपोला तृतीय रहे।
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक अंडर 11 बालिक वर्ग में प्रथम स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल इंद्रापुरम की वर्तिका यादव, द्वितीय स्थान पर डीएलएफ पब्लिक स्कूल साहिबाबाद की ईरा गौड़, तृतीय स्थान पर द मिलेनियम स्कूल नोएडा की कृति ठाकुुर रहीं।
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के ह्रदय चिकारा प्रथम, डीएलएफ स्कूल साहिबाबाद के तन्मय सिंह द्वितीय, ग्रीन मिडोस स्कूल मुरादाबाद के आर्दश सिंह तृतीय रहे।
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक अंडर 14 बालिक वर्ग में डीपीएस नोएडा की तृशना वागमारे प्रथम, शिवनादर स्कूल नोएडा की माधवी द्वितीय, डीपीएस नोएडा की श्रेया सुराना तृतीय रहीं।
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक अंडर 17 बालक वर्ग में स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा की उदांता जैन प्रथम, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल रामगंगा विहार के रोहित शर्मा द्वितीय, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल के राजवर्धन नायल तृतीय रहे।
50 मीटरब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 17 बालिक वर्ग में डीपीएस नोएडा की अनन्या सिंह प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल साहिबाबाद की सिमरन सिंह द्वितीय, डीपीएस की आरूषी सिंह तृतीय रहीं।
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक अंडर 19 बालक वर्ग में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के अर्जुन बत्रा प्रथम, खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के जय शर्मा द्वितीय, बाल भारती स्कूल नोएडा के देवेश तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें