फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित में भी दिए गए 180 छात्रों को समान 33 अंक, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Sat, 04 May 2019 04:59 AM IST
Vikas Kumar रणवीर सैनी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया की सेंध का एक और खुलासा हुआ है। फिजिक्स के बाद इंटर मीडिएट गणित के पेपर में भी एक समान अंक का मामला सामने आया है। लगभग 180 छात्र-छात्रा ऐसे हैं, जिन्हें गणित में पासिंग मार्क्स 33 नंबर दिए गए हैं। जिला प्रशासन की जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद डीएम अजय शंकर पांडेय ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को भेज दी है।

विज्ञापन



राजकीय हाई स्कूल रोनी हरजीपुर और राजकीय इंटर कॉलेज मुथरा से इंटरमीडिएट के गैर राज्य, गैर बोर्ड के परीक्षा फार्म भरने वाले 623 विद्यार्थियों का सेंटर जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में लगा था। इस केंद्र पर सामूहिक नकल की शिकायत के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यहां एसटीएफ से कार्रवाई कराई थी। 22 फरवरी को एसटीएफ ने यहां छापा मारा था और इंटर फिजिक्स की परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी थी। डीएम की संस्तुति पर फिजिक्स की परीक्षा यहां रद्द कर दी गई और दोबारा राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुई। फिजिक्स के पेपर में 578 छात्रों के एक समान 52 अंक आए हैं, जिसका खुलासा अमर उजाला ने किया था। 

इन छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा में भी 30-30 अंक दिए गए थे। इसके बाद जांच डीएम ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह को प्रकरण की जांच सौंपी। एडीएम की जांच एक ओर चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। नकल पकड़े जाने के बाद जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में हुई इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा में भी लगभग 180 छात्र-छात्राओं के समान अंक मिले हैं। इन सबकों 33 नंबर के हिसाब से पासिंग मार्क्स दिए गए हैं। एडीएम ने डीएम को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में फिजिक्स और गणित में समान अंक आने को बड़ी त्रुटि माना है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि कंप्यूटर की वजह से भी यह त्रुटि हो सकती है और कॉपी के मूल्यांकन के बाद नंबर चढ़ाने में भी गड़बड़ी की जा सकती है। 
विज्ञापन


समान अंक आना बड़ी त्रुटि
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कहा कि फिजिक्स और गणित के पेपर में समान अंक आना एक बड़ी त्रुटि है। त्रुटि के पीछे क्या कारण है, यह जांच का विषय है। डीएम की ओर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब निर्णय शासन को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें