केवाईसी कराने के नाम पर 18 हजार रुपये ठके
किठौर। पेटीएम की केवाईसी करने के बहाने ठग ने पेटीएम में 999 रुपए के कैश बैक का लालच देकर युवक से यूपीआई, एटीएमऔर बैंक एकाउंट की डिटेल प्राप्त की कर कुछ ही मिनट में 18 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आईटी सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
किठौर क्षेत्र का असीलपुर गांव निवासी हसीन पुत्र यासीन शुक्रवार दोपहर उसके नंबर पर कॉल आई। कॉलकर्ता ने बताया कि मोबाइल में पेटीएम की केवाईसी कराने पर 999 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। युवक ने हसीन से उसका मोबाइल नंबर व यूपीआई पासवर्ड, एटीएम कार्ड नंबर सहित बैंक खाते की जानकारी हांसिल कर ली। उसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से दो हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। पीड़ित के मुताबिक पांच मिनट के दौरान युवक ने खाते से 18 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। बैंक ने उसे आईटी सेल मेरठ में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। आईसेल ने मदद का आश्वासन दिया।