फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में 4 व्हाइट टॉपिंग सहित 18 सड़क का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। त्योहार के बाद शहर में चार व्हाइट टॉपिंग सहित 18 सड़क पर निर्माण करने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है। गारंटी वाली व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण के लिए इंदौर की कंपनी ने मेरठ में प्लांट लगाने की तैयारी कर ली है। शहर में दिसंबर तक कई सड़कों के निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने सड़क निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर दी। सीसी और डेंस की सड़क का निर्माण शहर में चल रहा है। व्हाइट टॉपिंग की चार सड़कों का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलुवालिया, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया है। गारंटी वाली सड़क का टेंडर इंदौर की कंपनी को प्राप्त हुआ है। सड़कों के निर्माण में नगर निगम और ठेकेदार लग गए हैं। दावा है कि व्हाइट टॉपिंग सहित 18 सड़क के निर्माण के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी। सोमवार को निगम के अधिकारियों ने कंपनी से संपर्क किया है। 16 करोड़ की लागत से भूमिया पुल से गोलाकुआं, रेलवे रोड चौराहे से रेलवे स्टेशन तक, दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम हनुमान मंदिर से अंजुम पैलेस, उद्योगपुरम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास व्हाइट टॉपिंग की सड़क बनेगी। मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि गड्ढे भरने का कार्य पूरा हो गया है। शहर में 12 जगह सीसी की सड़क बन चुकी है। पानी का छिड़काव के चलते कई जगह पर रूट डायवर्जन किया हुआ है। व्हाइट टॉपिंग सहित 18 सड़कों का भी त्योहार के बाद इसी सप्ताह में कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें