फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले 18 आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह आरोपियों को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर व ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र में डिकॉय अभियान चलाकर सड़क पर खड़े होकर महिलाओं व युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले 18 आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने इनमें से छह आरोपियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अन्य के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धारा में प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी व टीपीनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवक सड़क किनारे खड़े होकर आती जाती महिलाओं व युवतियों पर अश्लील कमेंट करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। आरोपियों की हरकतों के चलते महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। उसे परिवार को पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार, लकी, राहुल, अंकित, अजय कुमार,अंकुश, शाहरुख खान, याहिया साजिद, रवि, वंश, राजा व अन्य को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस में इन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रोजाना अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें