घंटों तलाश के बाद पानी में मिला शव
परिजनों के अनुसार आसपास के बच्चे अक्सर डुग्गू को प्यार में अपने साथ ले जाते थे। इसी वजह से शुरू में परिवार को लगा कि बच्चा पड़ोस में होगा। जब दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शाम के समय मासूम का शव तालाब में पानी पर तैरता मिला। परिजन उसे तुरंत चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन पर तालाब की सफाई न कराने और दबंगों द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तालाब की सफाई कराई जाती और अतिक्रमण हटाया जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। वहीं क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की थाने में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।
पहले भाई की मौत, अब बेटे को खो बैठी मां
इस हादसे ने परिवार के दुख को और गहरा कर दिया है। बताया गया कि डुग्गू के मामा संकित मावी ने शादी के नाम पर ठगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। भाई की मौत के बाद राखी मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसका मासूम बेटा भी हादसे का शिकार हो गया।