फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, महिला को कंधे में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, महिला को कंधे में गोली लगी
विज्ञापन

सरधना। नानू गांव में रविवार रात में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें कंधे में गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को कंकरखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में नानू गांव में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दो पक्षों लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। संघर्ष में फायरिंग हुई। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा चलाई गोली में में निशा उर्फ मुनेश पत्नी छिद्दा के कंधे में लग गई। गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग गए। महिला को गंभीर हालत में कंकरखेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से मामले की तहरीर नहीं दी गई है। एसएसआई अमित कुमार ने बताया कि महिला को कंधे में गोली लगी है, कंकरखेड़ा के कैलाशी हास्पिटल से मीमो आया था, इस संबंध में दोनो पक्षों में से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें