फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह में सबसे गर्म रहा सोमवार का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

अप्रैल माह में सबसे गर्म रहा सोमवार का दिन
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ) लगातार बदलते मौसम के बीच सोमवार को दिन का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। इसी के साथ ही अप्रैल माह में सोमवार का दिन सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मेरठ समेत वेस्ट यूपी में दो दिन मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। दिन में गर्मी का असर बढ़ता गया। तापमान चढ़ता हुआ 38.4 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों के ऊपरी क्षेत्र में बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान व मध्यप्रदेश की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के टकराव से चक्रवाती तूफान और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार व बुधवार को बारिश व आंधी-तूफान आ सकता है। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री तो रात के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवाती हवाओं के कारण मंगलवार व बुधवार को जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट यूपी में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 36.7 17.7
11 36.8 19.4
12 35.8 20.4
13 35.0 20.4
14 36.4 21.0
15 38.4 23.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें