चार दिन बाकी, अभी तक भरे गए 77271 परीक्षा फॉर्म
- विभिन्न सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में सोमवार शाम तक 77271 परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं। अब तक यूजी सेमेस्टर में 34562 और पीजी सेमेस्टर में 34466 फॉर्म भरे जा चुके हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। भरे गए फॉर्मों का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल रखी गई है। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट को यूनिवर्सिटी में जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है। ऐसे में छात्र-छात्राओं केपास अब बस चार दिन बाकी हैं।
तीन वर्षीय एलएलबी, एलएलएम, बीएससी कृषि और बीएससी गृह विज्ञान के अलावा बीबीए, बीसीए, पांच वर्षीय एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिक न्यूट्रिशियन, एमजेएमसी, एमआईबी, एमपीईएस, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायो इनफॉरमेटिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी होम साइंस इंटीग्रेटिड, एमटेक, बीटेक-ईटीसी, एमबीए इन सीएस-सिविल के सम सेमेस्टर द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
बीडीएस में भी 12 अप्रैल अंतिम तिथि
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीडीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ प्रोफेशनल की मुख्य सप्लीमेंट्री पाठ्यक्रमों में भी परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। फॉर्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है। कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इसके अलावा लेटरल इंट्री से बीपीटी, बीआरडीआई एवं बीएमएलटी पाठ्यक्रमों की भी अंतिम तिथि 12 अप्रैल है।