फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना से आज होगा किसानों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में किसानों के घोषणा पत्रों के फीडिंग का कार्य पूरा हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। किसान सम्मान निधि योजना से रविवार को हजारों किसानों के लिए केंद्र सरकार पहली किस्त जारी करेगी। यह रकम सीधी किसानों के खाते में जाएगी।
केंद्र की यह है योजना
केंद्र सरकार ने एक फरवरी को अपने अंतरिम बजट में किसानों को छह हजार रुपये सलाना देने की घोषणा की थी। यह योजना 1 दिसंबर 2018 से लागू की गई थी। इस योजना अंतर्गत किसानों को लाभ देने के लिए 7 फरवरी से दो हेक्टेयर एवं इससे कम कृषि भूमि वाले किसानों का सत्यापन एवं घोषणा पत्र भरवाना शुरू कर दिया गया था। यह अभियान 14 फरवरी तक चला। इसके बाद उन किसानों के घोषणा पत्र भरवाए गए, जिन्होंने कृषि विभाग में पंजीकरण नहीं कराया था। शनिवार तक भरे गए घोषणा पत्रों की फीडिंग करा दी गई है।
1.80 लाख में से 78492 को मिलेगा लाभ
मवाना तहसील के 305 गांव में से 250 गांव आबाद व 55 गांव गैर आबाद हैं। यहां किसानों की संख्या 3 लाख 79 हजार 501 है, जिनमें से दो हेक्टेयर भूमि वाले किसान 1 लाख 80 हजार हैं। 23 फरवरी तक तहसील के 78,492 किसानों के सत्यापन कर घोषणा पत्र भरवा दिए गए, जिनकी फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को योजना के शुभारंभ पर इन किसानों के खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त जारी होगी।
विज्ञापन

किसानों में उत्साह, तहसील अधिकारी तैयारी में जुटे
गोरखपुर से योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। योजना के शुभारंभ पर पात्र किसानों को ब्लॉक, तहसील स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुनाया जाएगा। इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। किसानों को लाइव भाषण सुनाने के लिए मवाना तहसील के अधिकारी शनिवार देर शाम से कार्य में जुट गए हैं। वहीं खाते में पहली किस्त जारी होने का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसानों में पहली किस्त मिलने को लेकर काफी उत्साह है। किसान शौकीन, जमीर अख्तर, मोनू प्रजापति आदि का कहना है कि पहली सरकारों ने तो किसानों को कुछ नहीं दिया। हालांकि इस ने कम से कम पहल तो की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रविवार को गोरखपुर से योजना का शुभारंभ करेंगे। पहली किस्त के रूप में किसानों के खाते में दो हजार रुपये पहुंचेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री किसानों को इस योजना के बारे में जानकारी देंगे। जिसके लिए तहसील में किसानों को लाइव भाषण सुनाने के लिए तैयारी की जा रही है। -अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें