फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पालने में झूले लड्डू गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर पालने में झूले लड्डू गोपाल
विज्ञापन

मेरठ। आयो आयो रे कन्हैया.... आयो आयो रे, भगवान श्री कृष्ण की जन्म की खुशी में पूरा शहर कृष्ण भक्ति में खो गया। शहर के हर घर और हर मंदिर में कन्हैया को झूले में झुलाया गया। माखन मिश्री का भोग लगाया गया। कुछ जगहों पर मटकी फोड़ो प्रतियोगिता और बर्फ की गुफा बनाकर मनमोहक झांकी सजाई गई। हर तरफ जय कन्हैया लाल की जयकारे लगते रहे। मध्य रात्रि तक पूरे शहर में कन्हैया के जन्म से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत करके गुणगान किया गया।
बाबा औघड़नाथ परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर को फूलबंगले से सजाया गया। जिसमें राधा-कृष्ण और श्री कृष्ण के जन्म की झांकी सभी भक्तों का मनमोह रही थी। भगवान के दर्शन करने को भक्तों की लाइनें लगी रही। भक्त भगवान श्री कृष्ण के लिए माखन, मिश्री का प्रसाद लेकर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट स्थित सनातनधर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में जहां लड्डू गोपाल का पालना फूलों से सजाया गया। वहीं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में पालने को झुलाने की होड़ लगी रही। गोपाल काला उत्सव समिति ने मंदिर परिसर में दही हांडी फोड़ो कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों ने जैसे ही हांडी फोड़ी तो दही के स्थान पर फूल और टॉफी भक्तों को मिली। इस दौरान मंदिर जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने राधा-कृष्ण पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लड्डू गोपाल की आरती करके फल व माखन मिश्री का प्रसाद बांटा।
दिल्ली रोड स्थित नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को फूल और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। फूलों के बीच सजे कन्हैया के झूले को झुलाने के लिए भक्तों की लाइनें लगी रही। जिधर देखा उधर ही लड्डू गोपाल की जय जयकार हो रही थी।
शारदा रोड स्थित हिंदु भारत महासभा के कार्यालय परिसर में श्री कृष्ण मंदिर को सजाया गया। कान्हा जी को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। लालकुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में कान्हा के साथ-साथ भारत माता को प्रणाम की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

शहर का कोई ऐसा मंदिर नहीं रहा जहां पर भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी न सजाई गई हो। बारिश के मौसम के बाद भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।

खास बातें:
- कान्हा के जन्म की खुशी में भक्तिमय हो गया महानगर
- हर घर और हर मंदिर में कान्हा की उतारी गयी आरती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें