फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सेवानिवृत फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड पर भगत लाइन के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई, जबकि हेलमेट टूट गया। फौजी अपने पिता को ट्रेन में बैठाकर घर लौट रहा था। परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव सिरसली निवासी जालेंद्र (42) पुत्र कृष्णपाल फौज में हवलदार पद से सेवानिवृत्त थे। वह गंगानगर जेजी ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहे थे। वर्तमान में वह गंगानगर बिजलीघर द्वितीय पर एसएसओ थे। परिजनों के मुताबिक पिता कृष्णपाल भी फौज से रिटायर हैं और दिल्ली में गार्ड की नौकरी करते हैं। जालेंद्र मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पिता कृष्णपाल को ट्रेन में बैठाकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही भगत लाइन के पास पहुंचे तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जालेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हेलमेट भी टूट गया। राहगीर घायल जालेंद्र को रक्षापुरम स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव ले गए। परिजनों ने बताया कि परिवार में पत्नी अलका तोमर, बेटा शुभम आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 और अनीस ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में कक्षा 10 का छात्र है। परिजनों द्वारा लालकुर्ती थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें