मेधावी सुशांत के नाम पर किया सड़क का शिलान्यास
गंगानगर। तोफापुर गांव निवासी इंटर के मेधावी छात्र के नाम पर घोषित सड़क का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ने शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने दूसरे रास्तों की शिकायत की।
इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी सुशांत जाटव ने इंटरमीडिएट में यूपी में 9वां व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसको लेकर प्रशासन ने 210 मी. लंबी सड़क जो कि तोफापुर बस स्टैंड से कृष्ण स्मारक इंटर कॉलेज तक है। उसका नाम मेधावी सुशांत के नाम पर रखते हुए जल्द ही निर्माण की घोषणा की थी। शनिवार को हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक व एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने सड़क का शिलान्यास किया। क्षेत्र के लोगों ने गांव के अन्य रास्तों की खस्ता हालत को लेकर एसडीएम व विधायक से शिकायत की। विधायक ने जल्द ही रास्ते को सही कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता मेघराज सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अजय सागर द्वारा किया गया। सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार, पीडब्लूडी जेई महेश बालियान, मवाना गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद, अमरपाल जाटव, रतनलाल जाटव, सतीश जाटव, हरिराम, ओमकार शर्मा, रामवतार, पवन यादव आदि मौजूद रहे।