झूठ बोले कौआ काटे पर थिरके बच्चे
मेरठ। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा की सभा का आयोजन शनिवार को भगवान पैलेस में किया गया। सभा के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रैंपवॉक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव संजीव गुप्ता व प्रांत अध्यक्ष नरेश गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने झूठ बोले कौंआ काटे, काले कौंए से डरियो, ना मांगू सोना चांदी, नां मांगू हीरे मोती आदि फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों द्वारा किए गए नृत्य ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आराध्या कश्यप व शिवम् गोयल ने गिटार पर गानों की प्रस्तुति दी। सीमा गुप्ता, सोनिया कश्यप व रीना सिंघल, दीपा गोयल, स्वाति गुप्ता ने अनेक गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों ने रैंपवॉक किया। अध्यक्षता राजेश सिंघल ने की। कोषाध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने बजट के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य रीना सिंघल व निशा गुप्ता रहीं। थीम गोवा के अनुसार सभी सदस्य उसी वेशभूषा में आए। इस दौरान सिमरन, मनीष, मृदुला गोयल, संजीव, राजीव गोयल, रीतू, भारती, विपिन, लता, वीके शर्मा, पवन, सुजीत आशुतोष आदि मौजूद रहे।
केविट्स लेडीज क्लब ने खेले गेम्स
मेरठ। शुक्रवार को केविट्स लेडीज क्लब की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. कविता जैन ने की। सभी का स्वागत किया गया। सभी सदस्य ड्रेस कोड में आए। निशि ने सभी को गेम्स खिलवाए। कार्यक्रम का संचालन ममता जैन ने किया। इस दौरान भारती, मोनिका रस्तोगी, सुनीता रस्तोगी, पूजा व किरन कपूर आदि मौजूद रहे।
अनीता व मिताली बनी व्हाट्सएप क्वीन
मेरठ। अन्मित फन फ्रेंड्स ने शुक्रवार को मासिक सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ. अनीता पुंडीर व मिताली शर्मा ने बैठक का संचालन किया। सभा में संस्था के अनेक कार्यों को बताया गया। वहीं सभी ने डांस व गेम्स खेले। कार्यक्रम में डॉ. अनीता, मिताली शर्मा को व्हाट्सएप क्वीन चुना गया। सीमा गर्ग, सुमन नितिका, मनीषा, रीना, संगीता, अनीता यादव, सुनीता, अमला, अंशु गुप्ता, शिल्पी, अविका व मोनिका आदि मौजूद रहे।
फोटो।
सोसाइटी द्वारा शर्बत वितरण किया गया
मेरठ। महिला सशक्तिकरण वेलफेयर सोसायटी द्वारा शनिवार को शारदा रोड़ पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष ममता मित्तल ने लोगों से स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई को लेकर जागरूक भी किया। डॉ. नीरा तोमर, सचिव प्राची मित्तल, आशीष त्यागी, लक्ष्मी शर्मा, प्रीती त्यागी, सुनीता, राजरानी, संजोग, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, सोवेंद्र कुमार, नीतू शर्मा, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, सचिन, लक्ष्मी, अमित धामा आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा की सभा का हुआ आयोजन
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने किया रैंपवॉक