फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप में भरे अनोखे रंग, बनाई खूबसूरत रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थीम बेस्ड पार्र्टी में छात्र-छात्राओं ने भरे अनोखे रंग
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सप्ताह से विशेष रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। जिसके तहत विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को जन्म दिन, शादी आदि के अवसरों पर थीम बेस्ड डेकोरेशन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने समूह में शादी के मंडप को सुंदर तरीके से सजाया। थाल, नारियल, हवनकुंड, चौकी मटके मंडप की झालर और फूलों की लड़ी, बंदनवार और रंगोली सजाकर सभी का मन मोह लिया। फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की कॉआर्डिनेटर डॉ. अलका तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्र-छात्राएं खुद के पैरों पर खड़े होकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। छात्रा ऐंजिल, निधि और अरशी ने कहा कि प्रशिक्षण में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। इससे वे अपनी वेबसाइट बनाकर काम शुरू कर सकते हैं। डॉ. शालिनी, डॉ. पूर्णिमा, शिवानी, विशाल, राहत, दिव्या, रीनू आदि का योगदान रहा।

खास बातें:
कैंपस के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट में लगा विशेष प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें