फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरा गार्डन में अवैध निर्माण, गंगानगर में मंडप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
इरा गार्डन में अवैध निर्माण, गंगानगर में मंडप सील
विज्ञापन

मेरठ/गंगानगर। एमडीए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इरा गार्डन में अवैध निर्माण तो गंगानगर मवाना रोड स्थित अम्हेड़ा क्षेत्र में दो विवाह मंडप सील कर दिए।
विज्ञापन

इरा गार्डन में शहजाद द्वारा एन-60 इरा गार्डन में किए गए अवैध निर्माण को एमडीए के जोनल अधिकारी के आदेश पर सील कर दिया गया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान जोन-ए के अधिकारी करनवीर सिंह, नोडल अधिकारी नीरज कुमार, निहाल सिंह, महादेव शरण व अवर अभियंता राजेश त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, एमडीए की जोन बी के अधिकारी मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम मवाना रोड अम्हेड़ा स्थित श्रीराम फार्म हाउस पहुंची। वहां टीम ने मंडप पर सील लगा दी। उसे बाद अम्हेड़ा रोड बिजलीघर के सामने स्थित जीटूएस बैंक्वेट पर भी सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने मंडप के बाहर नोटिस भी लगा दिया। गंगानगर क्षेत्र में 12 विवाह मंडप हैं। इनमें से ज्यादातर हाइवे पर स्थित हैं। कुछ मंडपों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। विवाह समारोहों के समय सड़क को ही पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


खास बातें:
एमडीए केे जोन ए और बी के अधिकारियों ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें