फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक विवाह मंडप संचालकों को दिया समय पर नहीं खुलेगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विवाह मंडपों पर लगी सील तभी हटेगी जब वह शत प्रतिशत पैसा जमा कर देंगे। आयुक्त ने एमडीए वीसी को कहा है कि पूरा पैसा एक साथ जमा होने पर ही सील हटेगी।
विज्ञापन

एमडीए ने विवाह मंडपों सील किए तो 13 विवाह मंडप संचालकों ने करीब 72 लाख रुपये धरोहर राशि के रूप में जमा करा दिए। लेकिन बिना पूरी रकम जमा किए एमडीए ने सील हटाने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को फिर से मंडप संचालकों आयुक्त से मिलकर कुछ समय मांगा। आयुक्त ने कहा कि 31 मार्च तक विवाह मंडपों पर कार्रवाई नहीं होगी। सारा पैसा एक साथ जमा कर मानचित्र स्वीकृत कराना होगा। मंडप समायोजन के दायरे में भी नहीं आता है। उसका ध्वस्तीकरण होगा। इस बाबत उन्होंने एमडीए वीसी को सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। इस मौके पर करुणेश नंदन गर्ग, सुबोध गुप्ता, विपुल सिंघल, मनोज गुप्ता, राकेश, देवेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजीव शारदा, सुनील जैन, समर अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें